आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की गोला में हुई समीक्षा

गोला। प्रखंड मुख्यालय में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम समाप्ति के बाद बुधवार को समीक्षा बैठक की गई। इसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक ममता देवी मौजूद थी।
इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह कहा कि किसी भी परिस्थिति में ग्रामीणों के कार्यों में बाधा नहीं आनी चाहिए। सबका कार्य समय पर और प्राथमिकता के साथ संपन्न कराये। विधायक ने सफलता पूर्वक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए प्रखण्ड व अंचल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
बैठक के बाद विधायक ने प्रखण्ड परिसर में अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं से अवगत हुई।उन्होंने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया । विधायक ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में अपने दो कार्यकाल प्रभारी हुप्पू के गुलाम सरवर व मचाटॉड के अभिराम बेदिया को रखा है।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा,अंचल अधिकारी सीताराम महतो, संतोष सोनी, मनोज पुजहर, अमित कुमार, तुलसी महतो, कौसर रजा, राजेश केवट, गौरी शंकर महतो, माणिक पटेल, तस्लीम अंसारी, सगीर अंसारी, लतीफ अंसारी, मिकाइल अंसारी, बासुदेव प्रसाद,जितेन्द्र कुमार, सुरेश रविदास, मिठू बेदिया, मनोज मुर्मू, सम्मीउल्लाह,अकबर अंसारी, परवेज आलम, छोटू रजवार, कमलेश कुमार महतो, अंदू राम महतो, जिलानी अंसारी, अली इमाम,सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *