बहन का विवाद सुलझाने पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के घुटवा गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे पांकी के चार युवकों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पांकी निवासी कमलेश कुमार अपनी बहन सेंवती कुमारी से मिलने घुटवा पहुंचे थे। सेंवती कुमारी ने अपने पति कुंदन राम पर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसी घरेलू विवाद में समझाने-बुझाने के उद्देश्य से धंजय कुमार के साथ संतोष कुमार, अमरेश कुमार और कमलेश कुमार भी गए थे। पीड़ित के अनुसार बहस के दौरान मामला अचानक बिगड़ गया और इसी बीच सेंवती कुमारी के पति कुंदन राम, उसके भाई बिरबल राम, निर्मल राम, प्रमिला देवी तथा कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर चारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संतोष, अमरेश और कमलेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। आरोपियों ने हमला करने के बाद पीड़ितों की इनोवा गाड़ी (नंबर—JH01AR 9344) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टायरों की हवा निकाल दी गई और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लेस्लीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में तनाव का माहौल है।
हमले के संबंध में पीड़ितों ने लेस्लीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होते ही जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *