पांकी ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल मे डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

पांकी / पलामू | प्राइवेट स्कूल ऐसोसिशन झारखंड के सरंक्षक अविनाश वर्मा एवं जिला पदाधिकारीयों के निर्देश पर बुधवार को ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल मे मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह पांकी पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता और ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक प्रमोद पांडे सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं के द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं केक काटकर धूम – धाम से मनाई गई | इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा सात वीं की छात्रा प्रिया कुमारी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रस्तुति पत्र एवं मैडल देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया | इस अवसर पर शंकर प्रसाद ने राजेंद्र प्रसाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला | उन्हें ईमानदार और कर्तव्यवान बताया | प्रमोद पांडे ने कहा की भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हुए उन्होंने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से देश के सर्वश्रेष्ठ पद पर प्रथम राष्ट्रपति के रूप मे काम किया | कार्यक्रम मे शिक्षक रंगनाथ सिंह, शिक्षिका गुड़िया पांडे, अंशु पांडे, पूजा पांडे, दीप्ती पांडे, सुमन कुमारी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *