मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती,किया गया नगर अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान।

बरहरवा।बरहरवा के राजमहल रोड बसीर गैरेज स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं द्वारा
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने से हुई। उनके आदर्श, सरलता, त्याग एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशहित की भावना आज भी हमें प्रेरित करती है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करना है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना है।
वहीं मौजूद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बारे में अपनी बातें साझा की।
जयंती कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष बरकत खान ने
नव नियुक्त नगर अध्यक्ष एवं नगर वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी आप सभी को निष्ठापूर्वक निभानी है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभानी है एवं 5 दिनों के अंदर बीएलए – 2 फॉर्म भर कर जिला अध्यक्ष को जमा करने का निर्देश दिया।इस मौके पर
वरिष्ठ कांग्रेसी कमल आर्य, नगर अध्यक्ष मनोज घोष, नेहाल अख्तर,थॉमस रॉबर्ट ,छोटे लाल रामानी, बिष्णु मॉल, गोविंद कुशवाहा,बबलू यादव,आफताब आलम,राजू, शरिक रब्बानी,संतोष राम, सत्यम यादव, दीपक कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *