बालूमाथ पुलिस बड़ी सफलता, अवैध कोयला लदे दो जप्त चालक फरार

बालूमाथ ।लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध कोयला के विरुद्ध अभियान के दौरान पुलिस एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है ।पुलिस ने बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी में दो अवैध कोयला लोड ट्रकों को पकड़ा है ।दरअसल लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कोयला माफिया बालूमाथ के मगध कोलियरी में फर्जी चालान के जरिए दो ट्रक में कोयला लोड कर बालूमाथ से अन्यत्र जाने वाले हैं सूचना के बाद त्वरित छापेमारी टीम का गठन किया गया ।जिसमें अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा एवं मुख्तार अंसारी और सीसीएल गार्ड शामिल थे ।जहां मगध कोलियरी के 15 नम्बर कांटा के समीप फर्जी चालान के सहायता से कोयला लोड किए हुए दो ट्रकों जेएच19बी3014,जेएच02वा6048 को पकड़ा गया । जिसमें करीब 30-30 टन कोयला लदा है ।हालांकि पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रकों के चालक भागने में सफल रहे ।जहां पकड़े गए ट्रकों के पास से कोयला के कोई भी वैध कागजात नहीं पाया गया ।जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों ट्रकों को जब्त करते हुए अमरवाड़ीह पिकेट ले गयी । वही इस संबंध में बालूमाथ थाना में कांड संख्या 132/25 धारा 303(2)317(5)बी०एन०एस 21 एमएमडीआर एक्ट,13जेएम एक्ट के तहत चालक एवं मलिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है ।वहीं पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफिया में हड़कंप व्याप्त है।दरअसल लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव अवैध कोयला तस्करी के विरुद्ध काफी सख्त रुख अख्तियार किए हुए हैं ।उन्होंने जिले में सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *