डीसी ने देर रात रेलवे स्टेशन में जरुरतमंदों को बांटे कंबल

डीसी मनीष कुमार सोमवार देर रात अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। उन्होंने रेलवे स्टेशन पहुंचकर गरीब, असहाय, निर्धन एवं दिव्यांग व्यक्तियों को अपने हाथों से कंबल वितरित किया। रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से उतर रहे मजदूरों, वृद्ध महिलाओं एवं कमजोर तबके के लोगों को ठंड से कांपते देखकर उपायुक्त ने तुरंत उन्हें कंबल उपलब्ध कराया। उपायुक्त स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनी और आवश्यक निर्देश मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को दिया। इसके बाद उपायुक्त ने गांधी चौक एवं बस स्टैंड में प्रशासन द्वारा की गई अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अलाव को नियमित रूप से जलाने, लकड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त अलाव लगाने के निर्देश दिया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ सभी प्रखंडों में भी जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले एवं प्रखंडों के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *