सिविल एसडीओ ने दुकानों का किया निरीक्षण

जिले में स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार देर शाम को अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के नेतृत्व में स्टेशन गेट से थाना गेट तक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दवा दुकानें, केक, मिठाई दुकानें, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, चाट-पकौड़ा दुकान तथा अन्य खाद्य एवं दैनिक उपभोग से संबंधित प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान ट्रेड लाइसेंस एवं अनिवार्य प्रमाणपत्रों की उपलब्धता, सिंगल-यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध का अनुपालन, दुकानों की साफ-सफाई एवं स्वच्छ खाद्य प्रसंस्करण व्यवस्था, खाद्य सामग्री के भंडारण, एक्सपायरी और लेबलिंग की जांच, दवा दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग और संवेदनशील दवाओं के नियमों का पालन करने, फुटपाथ एवं सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने निर्देश देते हुए कहा कि जन हित से जुड़े संस्थानों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर नगर परिषद पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *