आईआईटी बॉम्बे ने सीसीएल कर्मी जीतेंद्र दास को किया सम्मानित,क्षेत्र में हर्ष का माहौल
बरकाकाना।नया नगर बरकाकाना निवासी पीएचडी स्कॉलर सीसीएल कर्मी जीतेंद्र कुमार दास ने विकसित भारत के लिए कोयला उत्पादन से संबंधित बातों को अपनी लेखनी के माध्यम से साझा किया था,जिसे आईआईटी बॉम्बे की निर्णायक मंडली ने उनकी लेखनी को बेहतर लेखनी के रूप में चयन किया था।तदोपरांत सीसीएल कर्मी जीतेंद्र दास को मुम्बई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी बॉम्बे)में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल सम्मेलन में शामिल होने के दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मलेन में शामिल होने के उपरांत सीसीएल कर्मी जीतेंद्र दास ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत मिशन को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था,जिसमे सीसीएल प्रबंधन के स्वीकृति पर झारखंड राज्य की ओर से मैने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।श्री दास ने मुम्बई के सम्मेलन में शामिल होने का मौका दिए जाने पर सीसीएल के निदेशक (एचआर)हर्षनाथ मिश्रा,महाप्रबंधक(एचआर एंड आईआर) प्रतुल कुमार,बरकासयाल के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह,अमला अधिकारी(एचआर एंड प्रशासनिक)अजय कुमार,सयाल परियोजना के परियोजना पदाधिकारी शम्भु शरण सिंह,खान प्रबंधक सत्येंद्र सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।बताते चलें कि नया नगर बरकाकाना निवासी जीतेंद्र दास का आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के दौरान सम्मानित होने पर स्थानीय लोगों सहित सीसीएल कर्मियों में खुशी का माहौल है।बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने जीतेंद्र दास को शुभकामनाएं संदेश दिया है।










