vसरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में सप्तशक्ति संगम का आयोजन।

।गिरिडीह।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में रविवार को सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा, मुख्य वक्ता श्वेता श्रीवास्तव,अनिता मिश्रा एवं सरिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विद्यालय की बहनों ने हम ही हैं मातृशक्ति गीत से सबों को भाव विभोर कर दिया।अतिथि परिचय मधु श्रेय, मंच संचालन शालिनी राज एवं आभार निशा श्रेष्ठ ने किया।
मौके पर स्वाति सिन्हा ने सप्त शक्ति संगम के उद्देश्य एवं इसकी स्थापना पर प्रकाश डाला।उन्होंने नारियों को स्व बोध,कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य का पालन कर देश को प्रगति की राह पर ले जाने का आग्रह किया।मुख्य वक्ता श्वेता श्रीवास्तव ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी अगर अपने सप्त गुणों को जागृत कर ले तो वह संसार में परिवर्तन ला सकती है।परिवार में पर्यावरण की सुरक्षा एवं स्वच्छता के साथ-साथ एक पेड़ लगाने का आग्रह उपस्थित माताओं से किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अनिता मिश्रा ने कहा कि नारी श्रद्धा और शक्ति की आधार है। हमें आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए।माताएं अपने बच्चों को संस्कारी बनने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में समस्त दीदी एवं सैकड़ो महिलाएं माताएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *