चरही थाना के नाक के नीचे चल रही नकली पनीर फैक्टरी का भंडा फोड़

चरही चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार छः महीनों से पूर्णापानी में चल रही थी नकली पनीर बनाने काम । जहां फूड सेफ्टी विभाग द्वारा रविवार 2 बजे के आस पास नकली पनीर बना रहे फैक्ट्री में छपामारी कर नकली पनीर जप्त किया गया। इस फैक्टरी का संचालन इससे पहले भी ओवर ब्रिज के समीप किया जा रहा था। पूर्णापानी को सुरक्षित जगह मानकर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। सूत्रो के अनुसार फूडसेफ्टी विभाग द्वारा एक दो दिन पहले फैक्टरी की रेकी की गई। सूत्र बताते हैं कि पनीर लेने के लिए कुछ दिन पहले फैक्टरी मालिक से किसी व्यक्ति का बहस बाजी भी हुआ था । यहां पर बन रहे नकली जहरीला पनीर बिहार, यूपी, झारखंड के लगभग जिलों व अन्य राज्यो में बस व अन्य वाहनों के माध्यम से भेजा जाता था। फूड सेफ्टी विभाग अधिकारी के अनुसार अत्यधिक गंदगी में खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा बिना FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार संचालित करने
जैसे गंभीर उल्लंघनों के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत उक्त परिसर को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। संचालित जगह से लगभग पनीर 135 kg, माखन लगभग 40 लीटर, 10 kg मकई चूर्ण भी पाया गया ।इन्होंने कहा सभी का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *