विद्या निकेतन स्कूल में सेमिनार हॉल का हुआ उद्घाटन

बेड़ो : प्रखंड के कॉलेज मोड़ स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में नए सेमिनार हॉल का उद्घाटन विद्यालय के संचालक प्रकाश कुमार महतो संचालिका प्रतिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सेमिनार हॉल बच्चों के शिक्षा में गुणवत्ता लाने महत्वपूर्ण कड़ी होगी। अब विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियां निर्बाध रूप से नियमित आयोजित की जाएगी। इस सेमिनार हॉल के बन जाने से विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक,कार्यशालाएं,योगाभ्यास,नृत्य- संगीत प्रतियोगिता,व्यक्तित्व निखार से संबंधित आयोजन, अतिथि व्याख्यान, परीक्षाएं, प्रदर्शनी आयोजनों में सुविधा होगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच एक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा यूकेजी से दशम तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने झारखंड राज्य के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड राज्य पर आधारित गीत संगीत पर भव्य नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक विमल टोप्पो व संचालन शिक्षिकाएं सुनीता तिर्की तथा किरण कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छविंद्र महतो,रुपेश शर्मा,सुमन केरकेट्टा, सविता तिर्की, सुगंती खेस,माधुरी कुमारी,तनु प्रिया,सारिका कच्छप,अर्चना लकड़ा, फ्लोरेंसिया टोप्पो आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *