चलंत लोक अदालत के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के डालसा सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष, सदस्य, पैनल अधिवक्ता, मीडियटर अधिवक्ता पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चलंत वाहन के साथ गांव-गांव तक पहुंच कर कानून का प्रचार प्रसार किया। सरकारी योजनाओं का लाभ की जानकारी देते हुए प्राप्त संबंधित आवेदक को संबंधित विभागों में भेजा गया और लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम के तहत पाकुड़ डीएसपी जितेंद्र कुमार, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा, पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर मुख्य रूप से शामिल हुए। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि राष्ट्रहित में समाजहित में व्यक्तिहित में सूचना लेना देना हमारा कर्तव्य है। किसी भी प्रकार घटना या समस्या पर सूचना देने की बात कही गई। इस दौरान संयुक्त रूप से कानून से संबंधित समस्या, निदान की प्रक्रिया समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को अपने कार्य क्षेत्रों में कानूनी जागरुकता फैलाने और सरकारी योजनाओं से योग्य जरूरतमंद लोगों को जोड़ने समेत राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए मामलों को निष्पादन कराने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया।










