एसडीपीआई ने विधायक से की आलीम फाजिल डिग्री की मान्यता बरकरार रखने की मांग
एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) का एक प्रतिनिधि मंडल ने आलिम फाजिल डिग्री की मान्यता बहाल रखने की मांग को लेकर शनिवार को विधायक निसात आलम से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य हंजला शेख के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान, प्रदेश महासचिव तहमिदुर रहमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर फारूक एवं अधिवक्ता अब्दुल हन्नान शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक निसात आलम से उनके आवास में मुलाकात की। अलीम फाजिल की डिग्री की मान्यता बहाल रखने और इस विषय को सदन में उठाने का अनुरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष हंजला शेख ने कहा कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले ने इन डिग्रियों की वैधानिकता और सरकारी क्षेत्र में नौकरी के अवसरों को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। जिससे हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। यह निर्णय मुख्य रूप से इन डिग्रियों को यूजीसी के मानकों के अनुरूप न होने के कारण लिया गया है।










