पासवान कल्याण केंद्रीय समिति का 46वां बनभोज सह मिलन समारोह 10 जानवरों को

पासवान कल्याण केंद्रीय समिति की बैठक सयल स्थित संरक्षक खजांची राम के आवास में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उपेंद्र पासवान और संचालन सचिव इंद्रदेव पासवान ने किया।बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक खजांची राम शामिल थे।समिति के लोगो ने बताया कि सम्मेलन हरिहरपुर रोड पतरातु घाटी इंटरनिटी रिसॉर्ट के समीप होना है।कहा कि पासवान कल्याण केंद्रीय समिति का 46वां वनभोज सह मिलन समारोह 10 जनवरी को होगा।समिति के लोगों ने बताया कि सम्मेलन में झारखंड वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, लातेहार विधायक प्रकाश राम, देवघर विधायक सुरेश पासवान,झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष संजयलाल पासवान,डॉ प्रसाद पासवान पूर्व नेतरहाट आवासीय विद्यालय सुनील कुमार पूर्व आईएएस झारखंड, पूजा कुमारी नेपाल अभिनेत्री सहित झारखंड के सभी गणमान्य लोगों को निमंत्रण किया जाएगा। 10 जनवरी की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस सम्मेलन में झारखंड,बिहार,यूपी सहित अन्य राज्यों से शामिल होगे समाज के लोग। साथ ही पासवान समाज के बच्चे जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं शिक्षा, खेल,संगीत के क्षेत्र में सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।इस बैठक में समिति के संरक्षण खजांची राम,अध्यक्ष उपेंद्र राम, सचिव इंद्रदेव राम, संरक्षक सुरेंद्र पासवान पत्रकार, बिजेंदर पासवान पत्रकार, वीरेंद्र पासवान, प्रभु पासवान,मुखिया अजय पासवान,शशि पासवान अमरनाथ पासवान, प्रेम पासवान, बटाई पासवान, अजीत पासवान, राम प्रवेश राम, प्रमोद पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *