राय एव बमने पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
खलारी प्रखंड में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष पर सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत राय एवं बमने पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन संबंधित पंचायत के मुखिया, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।खलारी प्रखंड के सभी विभाग के द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं आवेदन प्राप्त किया गया।प्राप्त आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र 45, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 45,आय प्रमाण पत्र -45 जन्म प्रमाण पत्र 43, नया राशन कार्ड 180,मृत्यु प्रमाण पत्र 14 वृद्धा पेंशन 113,विधवा पेंशन 8 दिव्यांग पेंशन 1,अन्य लोक कल्याणकारी योजनाएं से 230
दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 1,झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं 1 सहित कुल 726 आवेदन प्राप्त हुए।इस मौके पर बीपीओ विनय गुप्ता,उप प्रमुख सुमन देवी,राय पंचायत मुखिया शीला देवी,बमने मुखिया शिवनाथ मुंडा,आंगनबाड़ी सुपर वाइजर संध्या कुमारी, पंचायत सचिव स्वाति कुमारी,कलीम रिजवी, महेंद्र चौहान,मनभावन लोहरा,सरफराज खान,मुबारक अंसारी,रंथू उरांव, एतवारा महतो,विजय पाहन, नागेश्वर महतो,नीलू देवी,एलिना बानो,सुरेंद्र चौहान, हैदर खान,अजमूल अंसारी,मो नसीम अंसारी,पवन उरांव, कुंदन कुमार, रेहान अंसारी, अमर भोगता,राजेश्वरी देवी,सावित्री देवी,समुद्री देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।










