दुर्गा पूजा, काली पूजा व छठ पूजा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समिति को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

जिले में दुर्गापूजा, काली पूजा एवं छठ पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बाजार समिति में जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं सरकार की योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जनता तक पहुंचाते हुए पूरे डेढ़ महीने तक चलने वाले पूजा का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संभव हो पाया। जिले के सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा नव नियुक्त चौकीदारों ने प्रतिदिन अत्यंत निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। वर्तमान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के मार्गदर्शन और सहयोग किया।कहा कि शांति समिति के सभी सदस्यों ने जिम्मेदारी और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों, कलाकारों और कारीगरों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं रचनात्मक पंडालों की प्रशंसा की गई। कई पंडालों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी प्रस्तुत किए गए। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ब्लड डोनेशन ड्राइव में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों को विशेष धन्यवाद दिया। दुर्गापूजा, काली पूजा तथा छठ पूजा में आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिकता का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला। बड़े पंडालों के साथ-साथ गांवों के छोटे पंडाल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, विशेषकर वे जो रक्तदान, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। जिला प्रशासन के लिए यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। लगातार पंडाल निरीक्षण, नई थीम्स का अवलोकन और जनता के बीच उपस्थिति ने संपूर्ण पर्व को अनुकरणीय बनाया। विधि-व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रित और प्रभावी रही। इस दौरान सभी समितियों को शाल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समारोह में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, नगर परिषद पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी उपस्थित थे।
इन दुर्गापूजा पंडाल के कमेटी को किया सम्मानित…
बड़ा पंडाल में अमड़ापाड़ा बाजार दुर्गापूजा समिति को प्रथम, डाक-बंगला हिरणपुर दुर्गापूजा समिति प्रथम, शहर के राजापाड़ा दुर्गापूजा समिति द्वितीय, सरस्वती पुस्तकालय दुर्गापूजा समिति द्वितीय एवं पाकुड़िया के बंगाली टोला दुर्गापूजा समिति तृतीय, थानापाड़ा महेशपुर दुर्गापूजा समिति तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह मध्यम पंडाल दुर्गापूजा समिति तारापुर हिरणपुर प्रथम, नारी शक्ति दुर्गापूजा समिति पाकुड़ प्रथम, महाकाल शक्तिपीठ दुर्गापूजा समिति तलवडांगा द्वितीय, दुर्गापूजा समिति सदभावना द्वितीय एवं दुर्गापूजा समिति कालिकापुराण तृतीय, दुर्गापूजा समिति तोड़ाई हिरणपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि छोटे पंडाल दुर्गापूजा समिति काठशाला महेशपुर को सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति चांदपुर को सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति रेलवे स्टेशन को सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति रेलवे कॉलोनी सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति शमशान काली राजापाड़ा सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति डांगापाड़ा हिरणपुर सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा मंडप समिति लिट्टीपाड़ा सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति तालपहाड़ी लिट्टीपाड़ा सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति बासमती आमड़ापाड़ा सांत्वना पुरस्कार, दुर्गापूजा समिति सिलमपुर महेशपुर सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

काली पूजा में बेहतर आयोजन समिति हुए सम्मानित…
शहर के काली पूजा आयोजन समिति राजापाड़ा कालीतल्ला शमशान काली को प्रथम, काली पूजा आयोजन समिति राजापाड़ा नित्य काली मंदिर, द्वितीय, काली पूजा आयोजन समिति आमड़ापाड़ा बाजार तृतीय, काली पूजा आयोजन समिति राजबाड़ी खेपाकाली,श महेशपुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
छठ पूजा तालाब प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित…
छठ पूजा आयोजन समिति कालीभाषन पोखर को प्रथम, छठ पूजा आयोजन समिति अधाड़ी पोखर द्वितीय, छठ पूजा आयोजन समिति टीन बंगला पोखर तृतीय, छठ पूजा आयोजन समिति रामसागर पोखर महेशपुर सांत्वना, छठ पूजा आयोजन समिति नामोपाड़ा हिरणपुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *