सीसीएल सिरका में सेफ्टी कमेटी की हुई बैठक

गिददी। सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय के सभागार प्रांगण में सेफ्टी कमेटी बैठक आयोजित की गई. अवसर पर परियोजना सिरका से जुड़े सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए, बारी-बारी से कोयला खान एंव व्यवस्था और इसमें लगे सहयोगी विभाग के अधिकारियों, ओवरमैन, माइनिंग सरदारों ने कोलयरी में सुचारू रूप से कार्य चलाने को लेकर अपनी समस्याओं को रखा, जिसे लेकर सिरका परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सभी की बातों को सुनते हुए कैसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए, इस विषय में दिशा निर्देश दिए, बैठक के दौरान अस्पताल संबंधी बेड और आवश्यक चीजों को सुव्यवस्थित करने की भी चर्चा हुई, मौके पर सिरका कोलियरी एसओएम, विभिन्न विभाग के मैनेजर, ओवरमैन, माइनिंग सरदार, इंचार्ज, फौरमैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *