साहिबगंज में सनसनी: तालझारी थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनसाही बोहा मोड़, सतपुलवा के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बच्चन मुंडा, पिता धनसर मुंडा, निवासी बड़ा तोफ़िर, मदनसाही बैंक के पास, के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना हत्या का मामला प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या की होगी।
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी और तालझारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह एवं आरोपियों की पहचान में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। इस हत्या कि घटना मामले मे राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी कहा मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच जारी है। जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।










