मारपीट केस में भाजपा नेता हराधन सिंह को पुलिस ने भेजा जेल
घाटशिला व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम कोर्ट ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला महामंत्री हराधन सिंह को जेल भेज दिया l बता दें कि हराधन सिंह, चन्दन गिरी, दीपक सहित चार- पांच लोगों के खिलाफ गालूडीह थाना में उमापद महतो ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बुधवार को केस दायर करवाया था l
मिली जानकारी के मुताबिक हराधन सिंह आज पूर्वान्ह गालूडीह मार्केट में इत्मीनान से एक दुकान पर बैठे हुए थे l इस क्रम में सूचना पाकर पुलिस मार्केट में पहुंची और भाजपा नेता को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन लाई l आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया l










