लोगों को उनके कानूनी अधिकार के प्रति किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत सभी पीएलवी को प्रशिक्षण दी गई। उक्त कार्यक्रम के तहत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के कार्य की समीक्षा की गई। सचिव रूपा बंदना किरो द्वारा पीएलवी के कार्य कौशल व कानूनीतौर पर सशक्त बनाने को लेकर नालसा से संबंधित योजना, बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, लोक अदालत में मामलों का शीघ्र समाधान से संबंधित जागरूकता को लेकर विशेष जानकारी दी। लोगों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने को लेकर दिशा निर्देश दी गई। मौके पर लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच कर योग्य व्यक्ति को विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए और निष्ठापूर्वक अपने कार्य का निर्वाहन करें। किसी प्रकार की समस्या यदि कार्य के दौरान होती है तो तुरंत प्राधिकार को जानकारी देने को कहा गया।
पाकुड़।