उच्च विद्यालय+2 में ही बनेंगे जन्म, जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र
राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, बालूमाथ में अब विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र विद्यालय स्तर पर ही बनाए जाएंगे। इससे अभिभावकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।विद्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावकों को पंचायत प्रतिनिधि (मुखिया/वार्ड सदस्य) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हस्ताक्षरयुक्त फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां, गवाह का आधार और हस्ताक्षर जमा करना होगा।उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या रूबी बानो कहा कि पूर्ण कागजात जमा होने पर सभी प्रमाण पत्र 1–2 दिनों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित फॉर्म पर पंचायत प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।










