डेढ़ हज़ार से भी ज्यादा माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में बिहार पुलिस

बिहार में माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में पुलिस जुट गई है l डीजीपी विनय कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने बताया कि राज्य भर के चार सौ कुख्यात अपराधियों, भू-माफियाओं और बालू माफियाओं की लिस्ट कोर्ट को दे दिया गया है. इसके अलावे 12 – 13 सौ अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है.

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कोर्ट से आदेश प्राप्त होते ही इन सभी की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 4 sou अपराधियों की अवैध संपत्ति, बैंक खाते, जमीन, निवेश और अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज सूची के साथ संलग्न किए गए हैं.

डीजीपी विनय कुमार के मुताबिक यह कार्रवाई केवल शुरुआत है. राज्य के बारह सौ से तेरह सौ और अपराधियों, जिनमें भू-माफिया, बालू माफिया और संगठित अपराध से जुड़े बड़े नाम शामिल हैं, की नई सूची तैयार की जा रही है. इन सभी की अवैध संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जल्द ही न्यायालय को उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके बाद न्यायालय के आदेश मिलते ही उनकी संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू होगी.

महिला पुलिस कर्मियों के लिए दो हज़ार स्कूटी

डीजीपी ने शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ती छेड़खानी और उत्पीड़न की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की. इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि ‘आईएफ टीचिंग स्क्वाड’ के गठन का निर्णय अंतिम चरण में है. इस स्क्वाड के लिए 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं, जिन पर तैनात पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास लगातार गश्त करेंगे. इस टीम की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या असामाजिक गतिविधि को तुरंत रोका जाए.

‘हर जिले में विशेष निगरानी’

बैठक के बाद डीजीपी ने दोहराया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस पूरी मजबूती और तत्परता के साथ माफियाओं, अपराधियों और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. हर जिले में विशेष निगरानी टीमों को सक्रिय किया गया है, जो अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगी.

‘पुलिस का साथ दें’

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यालय हर स्तर पर पारदर्शी और कड़ा रुख अपनाए हुए है. आने वाले समय में राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जनता के सहयोग के बिना अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं, इसलिए लोगों से अपील है कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पुलिस का साथ दें.
[2:02 pm, 28/11/2025] Arun Sir (Sccn News): बिहार के डीजीपी विनय कुमार ka फोटो निकाल कर लगा लेना है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *