तोड़ाई में आयोजित विधिक शिविर में दी गई कानून की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को तोड़ाई पंचायत भवन परिसर विधिक शिविर की आयोजन की गई। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया ।योजना से होने वाले लाभ व योजना चयन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। पैनल अधिवक्ता गंगाराम टुडू के द्वारा डीएलएसए के कार्यों व गरीब ,वंचित परिवारों को दी जाने वाली सुविधाये , इससे मिलने वाले लाभ व कानूनी जानकारी के बारे में बताया गया। डालसा के स्थायी सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झा ने बताया कि जनता को सुदृढ़ व सक्षम बनाने के लिए सरकार की योजनाएं हैं ,लेकिन उनको कानूनी हक दिलाने के लिए न्याय व्यवस्था है । इसी के तहत डालसा कार्य कर रही है। सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा की बाल विवाह ,डायन प्रथा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी कुरीतियां समाज के विकास में बाधक है। इसे जड़ से मिटाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंदों को आगे बढ़कर न्याय क्षेत्र में नि:शुल्क दी जाने वाली सुविधाओं व हक दिलाने में साथ देने का वादा किया। इस मौके पर पीएलवी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सखी दीदीयां, पंचायत सचिव मीनू कुमारी, मो.अनीस आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *