जेनेट एकेडमी मैकलुस्कीगंज में प्रधानाचार्य रंजीत सिंह को दी गई विदाई

जेनेट  एकेडमी मैकलुस्कीगंज में गुरुवार को प्रधानाचार्य रंजीत सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। झारखंड सरकार में सहायक शिक्षक पद पर उनकी नियुक्ति होने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि रंजीत सिंह ने पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी निष्ठा, अनुशासन और कार्यकुशलता से विद्यालय को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ और संस्था निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ी। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बुके एवं उपहार भेंट कर रंजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंजीत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताए गए वर्ष उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अवधेश उपाध्याय, के.के. श्रीवास्तव, क्रांति साहू, पवन कुमार जायसवाल, विकास कुमार सिंह, मनोज कुजूर, जोसेफ नटाल,शिक्षिकाएं_ अमृता कुमारी, सीमा कुमारी, पूजा कुमारी, कृति किरण कुजूर, ममता कुमारी, तिलोथिमा कुमारी, हिमालनी वर्मा, ऋषि प्रसाद, अनामिका मिश्रा, उमेश चौधरी, सुधा तिर्की एवं अकाउंटेंट एंड्रयूज उपस्थित रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *