कुरमी को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समुदाय ने निकली हुंकार महारैली।
आदिवासी अधिकार रक्षा मंच द्वारा कुरमी को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में साहिबगंज कॉलेज स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास के अध्यक्ष श्रीलाल मुर्म की अध्यक्षता में हुंकार महारैली रेलवे इंस्टिट्यूट से निकाली गई। जो शहर के एलसी रोड, पटेल चौक, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, सुभाष चौक होते हुए समाहरणालय सभागार के नजदीक खाली मैदान मे इस रैली का समापन कर सभा में तब्दील किया गया और अपने हक अधिकार को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए।अपने अपने राय साधा किया।सभा समापन के पश्चात
अध्यक्ष श्रीलाल मुर्म के अध्यक्षता में डीसी को ज्ञापन महामहिम राज्यपाल झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।इस रैली मे विनोद मुर्मू, लक्ष्मण टुडू, अजय टुडू, चंदन मुर्मू, अंपा टुडू, जोसेफ हेंब्रम के संग हजारों लोगों ने भाग लिया।बताते चले कि इस हुंकार महारैली में अलग अलग संगठन के लोगों ने भी भाग लिया था।










