अस्वस्थ कुंज दुर्गा पूजा कमिटी ने संरक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

अस्वस्थ कुंज दुर्गा पूजा कमिटी कि ओर से पूजा मंडप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक व दुर्गा पूजा कमिटी के संरक्षक रहे डॉ नागेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। डॉ नागेंद्र सिंह के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन रखा गया। अमित सेन ने कहा कि डॉ नागेंद्र सिंह पिछले लगभग तीस वर्षों से इस पूजा कमिटी के संरक्षक पद पर थे। पूजा में डॉ सिंह का अहम योगदान रहता था। कहा कि डॉ सिंह का जाना एक व्यक्ति का निधन नहीं है, बल्कि मानवता के एक युग का अंत है। वे गरीबों के लिए सच्चे मसीहा थे। गरीब
वर्ग के लोगों का मुफ्त इलाज करते थे। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विश्वनाथ सीट, प्रभात विश्वास, शिशिर दे, सुधांशु सीट, चंदन सीट, सोमेन सीट, पोलटू गोप, मलय मजूमदार, पंकज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, यादव महापात्रो, अमित अग्रवाल, रूपम कोहरी, बिट्टू दे, पुत्तू दत्तो समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *