एचसीएल निदेशक की रांची में उच्चस्तरीय बैठकें, खदानों के रिजर्वेशन और वाटर टैक्स पर हुई अहम चर्चा

घाटशिला।हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के निदेशक (संचालन) एवं (खनन अतिरिक्त प्रभार) डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने रांची में झारखंड सरकार के दो विभागीय सचिव से अलग-अलग मुलाक़ात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया। इस दौरान निदेशक डॉ संजीव कुमार के साथ एचसीएल कि इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) के कार्यकारी निदेशक एवं इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी भी उपस्थित थे।
एचसीएल के निदेशक (संचालन व माइंस) डॉ संजीव कुमार सिन्हा और आईसीसी के ईडी सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी ने झारखण्ड के खान और भू-विज्ञान विभाग के सचिव शशि रंजन सिन्हा से कार्यालय में मुलाकात किया। इस मुलाकात का प्रमुख उद्देश्य था तीन प्रमुख कॉपर ब्लॉकों-धोबनी-पाथरगोड़ा, धतकीडीह-तिरिलडीह और नंदुप-रामचंद्र पहाड़ के रिजर्वेशन में तेजी लाना। निदेशक डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने खान सचिव शशि रंजन सिन्हा से खदानों के रिजर्वेशन को लेकर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही भारत की खनिज सुरक्षा को और मजबूत करने तथा घाटशिला स्थित अपनी आईसीसी इकाई में रणनीतिक संसाधन के विकास को आगे बढ़ाने के लिए एचसीएल की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला गया।
इसी तरह, निदेशक (संचालन व माइंस) डॉ संजीव कुमार सिन्हा और आईसीसी के ईडी सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी ने झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार से भी कार्यालय में मुलाक़ात किया। इस दौरान लंबित वाटर टैक्स मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। सचिव संग एचसीएल निदेशक ने आईसीसी यूनिट के साथ लंबे समय से चले आ रहे वाटर टैक्स मुद्दे को सुलझाने पर विस्तार से चर्चा किए। चर्चा का मुख्य विषय एचसीएल और राज्य सरकार के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान और समन्वय की दिशा में आगे बढ़ना था जिस पर चर्चा काफ़ी सकारात्मक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *