शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन में आजसू छात्र संघ के लोग रांची हुए रवाना

छात्र- छात्राओं के अधिकार के लिए शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन में विभावि प्रभारी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र छात्रा छात्रवृत्ति आंदोलन के लिए मांडू से रांची रवाना हुए। रवाना से पूर्व शिवम मिश्रा ने बताया कि सरकार विगत तीन वर्षों से ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की है। वहीं वर्ष24-25 के छात्रों को भी छात्रवृत्ति नहीं मिली है ।छात्र नामांकन या किसी भी पढ़ाई से संबंधित कार्य करने में असफल हो रहे है। सरकार से जब भी छात्र अपने हक अधिकार मांगी है, तब हेमंत सरकार ने छात्रों को कटोरा थमा कर भिक्षा मनवाने का काम किया है। गुरुवार को बापु वाटिका से लेकर राजभवन घेराव के लिए आजसू छात्र संघ आंदोलन करने जा रही है। आजसू छात्र संघ का वादा है कि जब तक छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती है, तब तक सरकार की भी नींद चैन हराम कर के रखने का काम करेगी। मौके पर सोनी,अनुप्रिया,शिवानी,गंगा कुमारी,साइना कुरैशी,नाजिया,रोहित,विशाल कुमार,विवेक कुमार,अरुण,चंचल कुमार,युगल कुमार समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *