मऊभंडार में झारखंड श्रमिक संघ की बैठक, 15 दिसंबर को विधायक सोमेश सोरेन संग महत्वपूर्ण संवाद तय
आज झारखंड श्रमिक संघ के बैनर तले सभी मजदूर साथियों के साथ एक बैठक ताम्र प्रतिभा मंच मऊभंडार में किया गया। जिसमें आईसीसी प्रबंधक द्वारा अगला टेंडर को लेकर हो रही देरी के चलते विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया और हमारे नवनिर्वाचित विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन जी की श्रमिक संघ के साथ कार्यक्रम 15 दिसंबर सुबह 11:30 बजे इसी ताम्र प्रतिभा मंच में सर्व समिति से तय की गई । बैठक में श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डन ने कहा कि आज बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिनके बदौलत आज 6 दिन ,6 दिन से 13 दिन, 13 दिन से 20 दिन महीना में प्रबंधक द्वारा काम दिया गया। माननीय मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी जो हमारे श्रमिक संघ का सभी मजदूर भाइयों का अभिभावक थे। वह पिछले 15 अगस्त 2025 से हमारे बीच नहीं रहे । और ना ही कभी हम उन्हें देख पाएंगे। उनकी यादें और उनके आशीर्वाद सिर्फ हम महसूस कर सकते हैं।जिसके बाद उनके सीट खाली होने पर यहां उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन जी को इंडिया गठबंधन द्वारा हमारे पार्टी प्रत्याशी बनाए और हम लोगों का आशीर्वाद और प्यार से करीब 38700 मतो के अंतर मे हमारे प्रत्याशी विजय प्राप्त हुए। यह हमारे श्रमिक संघ मजदूर भाइयों के लिए एक अच्छी संकेत है। अब बात है ,हमारी महीना में 20 दिन का रोजगार जो मिलता है। उसकी टेंडर समाप्त होने की समय आ गया है और जब भी टेंडर समाप्त होता है। हमारे लिए एक संघर्ष की नई चुनौती आकर खड़ी हो जाती है। हर बार हमें दादा स्वर्गीय रामदास सोरेन जी से हिम्मत मिलता था ।उन्हीं के द्वारा प्रबंधक एवं कोलकाता से सीएमडी हमें रोजगार देते हुए आ रहे हैं। परंतु इस बार हमें एक नया मोड़ ले आया है और सोमेश चंद्र सोरेन जी हमारे विधायक है जो काम ,जो प्यार ,जो विश्वास हमारे ऊपर दादा की थी वही विश्वास इनके ऊपर भी रखकर हमें एकजुट होकर अपनी हक की लड़ाई लड़नी होगी। हमें जरूरत है एकजुट होने की कुछ लोग जो अलग पार्टी को लेकर राजनीति करते हैं मेरा उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया पार्टी से ऊंचा हटकर आए और हमारा संगठन को मजबूत करें ताकि हमें रोजगार लेने में किसी तरह का परेशानी ना हो पार्टी अपनी जगह पर है विधायक हम सबके लिए है ।विधायक किसी विशेष पार्टी की नहीं होते क्षेत्र विकास के लिए उन्हें हर किसी से सहयोग की ज़रूरत है। बैठक में शंभू जेना ,आजाद बेहरा, प्रताप दास, मदन मुर्मू, महेश्वर माहली, शंखो मुर्मू, एंथोनी सुनील शर्मा ,अनिल रेवानी, सोखी, पप्पू और काफी संख्या में महिलाएं मजदूर उपस्थित थे।










