सरकार आपके द्वार पर आई है, योजना का पूरा लाभ लें : विधायक संजीव सरदार

 

डुमरिया के बाकीशोल पंचायत में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

डुमरिया: सुदूरवर्ती डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बाकीशोल पंचायत प्रांगण में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत शुभारंभ किया.

विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं, मांगों और आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक श्री सरदार ने कहा— “हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली अबुआ सरकार का उद्देश्य यही है कि योजनाओं का लाभ जनता तक उनके द्वार पर पहुँचे। दूर-दराज के किसी भी परिवार को अब अधिकारों और सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े—यही हमारी प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम में डीडीसी नागेंद्र पासवान, डुमरिया बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, प्रमुख गंगामणी हाँसदा, मुखिया सरस्वती बसके, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। साथ ही झामुमो डुमरिया प्रखंड के नेतागण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *