विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड में 3 करोड़ 96 की लागत से 6 विकास योजनाओं का शिलान्यास

डुमरिया : पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने 3 करोड़ 96 की लागत से कुल 6 अति महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास पारंपरिक पूजा अर्चना कर किया। इन योजनाओं में पीसीसी सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अति आवश्यक बीएमएचयू का निर्माण शामिल है जो अलग अलग योजना अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। शिलान्यास समारोह में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने पुराने रीति रिवाज और पारंपरिक तरीके से विधायक का स्वागत किया।
भाजपा ने गाँव और शहर में भेदभाव किया, हेमंत सरकार में हो रहा गाँव और ग्रामीणों का विकास – संजीव सरदार
शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि जनता जो चाहती है, वही योजना पहुँचे। भाजपा की योजनाएँ पूँजीपतियों के हित में बनाई जाती थीं, भाजपा की सरकारों ने गाँव और शहर में भेदभाव किया जबकि हेमंत सरकार में अब हर गाँव का और राज्य के ग्रामीणों का विकास हो रहा है। हमारी योजनाएँ सीधे जनता के हित में लागू हो रही हैं।”
शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बसके, माझी बाबा, नायके बाबा और सैकड़ो ग्रामीणों मौजूद थे.
धोलाबेड़ा पंचायत के कारीदा नदी पर 2 करोड़ 94 लाख रुपए से बनेगा पुल, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत
पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया के धोलाबेड़ा पंचायत के कारीदा नदी पर पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत 2 करोड़ 94 लाख रुपए से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया. इस पूल के बन जाने से पूरे प्रखंड के हजारो लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी. यहाँ पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों कई सालो से करते आ रहे थे.
स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में 50 लाख की लागत से बनेगा बीएमएचयू, स्वास्थ प्रबंधन को मिलेगा बल
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में  बीएमएचयू (Basic Multi-Health Unit) का निर्माण कार्य 50 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा जो 15वे वित आयोग से स्वीकृत है. इसका शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया. इसके बन जाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
क्या कहते है ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, मरीजों को अस्पताल तक पहुँचने में आसानी मिलेगी और क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा की आज़ादी के बाद से ही डुमरिया जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र को अनदेखा किया गया है लेकिन हेमंत सरकार में विधायक संजीव सरदार ने  लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा कर रहे है और इससे पूरे इलाके को लाभ मिलेगा।
इन छह योजनाओं का हुआ शिलान्यास
1.केंदुआ पंचायत, ग्राम बादलगोड़ा – 1000 फीट पीसीसी पथ निर्माण
2.धोलाबेड़ा पंचायत, ग्राम काशीबेड़ा – 600 फीट पीसीसी पथ निर्माण
3.धोलाबेड़ा पंचायत, ग्राम कारिदा – पुलिया निर्माण (मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना)
4.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया – बीएमएचयू (बेसिक मल्टी हेल्थ यूनिट) निर्माण (15 वे वित आयोग)
5.पलाशबनी पंचायत, ग्राम कालीमाटी (टोला-बाहादा) – 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण
6.पलाशबनी पंचायत, ग्राम छोटा बोतला (टोला-दामूडीह) – 600 फीट पीसीसी पथ निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *