संविधान दिवस पर लिटिल स्टार एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित
मैक्लुस्कीगंज।संविधान दिवस के अवसर पर लिटिल स्टार अकैडमी, मैकलुस्कीगंज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भारत के संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षिका अमृता कुमारी ने संविधान के निर्माण, उद्देश्य, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया गया था। इसे तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा और यह 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही इसके महत्व की शिक्षा देना आवश्यक है, ताकि उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और जागरूक नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने संविधान, स्वतंत्रता, न्याय और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की। मौके पर शिक्षक लालकिशोर यादव, हर्ष राज, शिक्षिकाएँ शांति देवी, सोनी लकड़ा, माधुरी गिरि, शिखा कुमारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।










