हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

साहिबगंज। संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार मे डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं भी प्रस्तावना का वाचन करते हुए यह संकल्प दोहराया कि

हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का आश्वासन देने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, एकता, अखंडता एवं विविधता का जीवंत प्रतीक है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन को भी उन्होंने सभी के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त सतीश चंद्र, परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों में संविधान के मूल्यों को पुनः स्मरण कराना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जिले अंतर्गत सभी पंचायतों में कार्यालयों में किया जा रहा है तथा कुछ जगहों पर पेंटिंग, क्वीज इत्यादि कार्यक्रम भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *