घाटशिला महाविद्यालय में संविधान गौरव दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित।

 

घाटशिला महाविद्यालय में संविधान गौरव दिवस पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का पाठ किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ डी सी राम ने किया और कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस पी सिंह ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजनीति विज्ञान विभाग ने किया। अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ दिलचंद राम ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों और आदर्शो को सभी को आत्मसात करना चाहिए तभी सभी व्यवस्थाएं मजबूत होगी। इस मौके पर मुसाबनी के गांधीवादी शोधार्थी गौरव क्रांतिगुरु विशिष्ट आमंत्रित के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान देश और व्यक्ति के जीवन का आधारस्तम्भ है। इसे सभी नागरिकों को पढ़ना और समझना चाहिए। गौरव क्रांतिगुरु के द्वारा लिखित संविधान डायरी का उपस्थित शिक्षकों द्वारा लोकार्पण किया गया। विजेता विद्यार्थियों को संविधान डायरी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सात सदस्यीय निर्णायक मंडल ने जज किया जिसमें डॉ दिलचंद राम, डॉ एस पी सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ कुमार विशाल, डॉ कन्हाई बारीक, शर्मिष्ठा पात्रा और कुइली मुर्मू शामिल थे।
मौके पर डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ महेश्वर प्रमाणिक, प्रो अर्चना सुरीन, डॉ सींगो सोरेन, प्रो सरयू पॉल, डॉ चिरंतन महतो, माणिक मार्दी, बसंती मार्दी सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कुल 20 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें सर्वोत्तम 5 विद्यार्थियों को पुरस्कार के लिए चयन किया गया। विजेता विद्यार्थियों के नाम
प्रथम संदीपन चक्रवर्ती, द्वितीय पूजा पारिदा, तृतीय कनक पारिदा, चतुर्थ मामुनी धल, पंचम फाल्गुनी रजक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *