संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रस्तावना को आत्मसात करने की ली शपथ .

व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ा गया और उसे आत्मसात करने की शपथ ली गई। संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली गई। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, मेडिएटर अधिवक्ता न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *