संविधान दिवस पर साहिबगंज महाविद्यालय में दिलाई गई शपथ
साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज मे संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को प्राचार्य एवं प्राध्यापकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने संविधान के प्रस्तावना की शपथ ली ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस.आर.आई रिजवी के निर्देश पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डा.राजीव कुमार सिंह ने सबों को शपथ दिलवाई ।ज्ञात हो कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकृत किया गया था। इस उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में आज का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान एकता, समता ,संप्रभुता और मानवीय मूल्यों को मजबूत आधार प्रदान करता है इस भावना से समूह ने एक स्वर में भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ ग्रहण की। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव अंबेडकर के 125 में जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवंबर 2015 से प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत संविधान दिवस मना रहा है। आज के शपथ कार्यक्रम में महाविद्यालय में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ- साथ प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं उपस्थित थे










