झारखंड जगुआर एसटीएफ के जवान के घर हुई थी लाखों की चोरी, पुलिस पड़ गई शिथिल।
साहिबगंज- साहिबगंज जिला पुलिस के लिए चुनौती पेश करते हुए, चोरों ने रांगा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक झारखंड जगुआर के जवान (एसटीएफ) के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी चोरी तो कर लिए लेकिन पुलिस अपने ही महकमे के एक पुलिस जवान के साथ न्याय नहीं कर पाई है, डेढ़ महीने से ऊपर के वक्त बीत जाने के बाद चोरी का उद्भेदन पुलिस नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार अब न्याय मिलने को लेकर पुलिस थाने से लेकर अधिकारियों के दरवाजे में भटक रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार का मुखिया खुद पुलिस विभाग से संबंध रखता है।
ज्ञात हो कि जिले के रांगा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी हरिनंदन दा पिता पंचानन दा का पूरा परिवार दिनांक 22 सितंबर से 26 सितंबर के बीच गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर पूजा अर्चना वो घूमने के लिए गए हुए थे। जब परिवार 30 सितंबर के दिन घर वापस आया तो घर के कमरे में रखे जेवरात और 25 हजार नगदी की चोरी हो गई थी। चोरी किए गए जेवरात में 5 भर सोना और 25 भर चांदी था। घर के सामान बिखरे पड़े थे और स्कूटी, बाईक का चाबी भी गायब था। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने रांगा थाना को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया, कांड संख्या 123/2025 लेकिन मामले में अब तक पुलिस की और से किसी प्रकार की ठोस कारवाई होती नहीं दिखी है। जिस कारण अब झारखंड जगुआर एसटीएफ के जवान और उनके परिवार को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब एक पुलिस जवान के परिवार को झारखंड पुलिस न्याय नहीं दे पा रही है तो सामान्य परिवारों को क्या न्याय देंगे।










