हनुमान चालीसा का साथ हुआ कार्यक्रम का समापन, सनातनियों ने कहा एक सपना साकार हुआ

 

चंदवा। चंदवा अयोध्या में मंगलवार को हुए श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम का व्यापक असर चंदवा में भी देखने को मिला। इसी क्रम में युवा भारत चंदवा की ओर से कस्बे के 30 विभिन्न मंदिरों में शाम ठीक 6 बजे एक साथ दीप प्रज्वलित किए गए, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। पहली बार आयोजित इस सामूहिक दीपोत्सव में लोगों की बड़ी भागीदारी दिखी और कई जगह आतिशबाज़ी ने भी माहौल को रोशन कर दिया। सुभाष चौक स्थित शनि देव महाराज मंदिर में सैकड़ो लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्ध बुजुर्ग भी आए, जिन्होंने कहा कि हमारा सपना साकार हो गया। युवाओं ने एक अच्छी पहल की की इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को जोड़ने का काम किया।

थाना टोली मंदिर में आकर्षक रंगोली, युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता

थाना टोली के शिव मंदिर में कार्यक्रम की विशेष चमक देखने को मिली, जहाँ युवा भारत के अंकित कुमार गोलू और योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में रंगोली बनाई गई। रंगोली निर्माण में अनिकेत भास्कर, आरव उपाध्याय, कृष गुप्ता, ऋषभ सिंह, आदर्श उपाध्याय, प्रगति, विभोर कुमार, परी, आकृति और सिमरन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर परिसर में दीयों की कतार और रंग-बिरंगी आकृतियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

युवा भारत का यह अभियान केवल कस्बे तक सीमित नहीं रहा

सुदूरवर्ती चकला और बोरसीदाग में भी दुर्गा ठाकुर और सकिंद्र लोहार के सहयोग से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अन्नपूर्णा बीज भंडार के अंकित कुमार द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गई, जबकि पूरे आयोजन में राजेश चंद्र पांडेय और राजकुमार साहू ने संयोजन और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। सभी स्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे और शांतिपूर्वक कार्यक्रम में सहभागी बने।

संगठन की सामूहिक सोच ने साधारण कार्यक्रम को दिया बड़ा रूप

छोटे कस्बे में इतने बड़े पैमाने पर एक साथ दीप प्रज्वलित होने का यह पहला अवसर था। स्थानीय लोगों ने इसे एक सामूहिक उत्सव के रूप में महसूस किया। युवा भारत चंदवा की इस पहल को आकार देने में संगठन की टीम-वर्क प्रमुख रहा। संगठन के अध्यक्ष आदर्श रवि राज द्वारा बैठक में प्रस्तुत प्रारंभिक परिकल्पना ने पूरे कार्यक्रम की दिशा तय की, जिसके बाद टीम ने मिलकर इसे वृहद रूप देने की जिम्मेदारी संभाली।

इनके सार्थक प्रयास से हुआ कार्यक्रम सफल

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनय कुमार रिक्की, प्रदीप ठाकुर, राजू, अक्षय यादव,श्रवण गुप्ता,आशीष गुप्ता, सौरभ साहू, कृष्णा, धीरज, दारा, रवि पांडुरंगा, राहुल जायसवाल, छोटू, मंटू सोनी, बैजू, उपेंद्र, राजू पाठक, सीताराम, उमाशंकर चैतन्य, सचिन साहू सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने कहा चंदवा में पहली बार ऐसा सामूहिक दीपोत्सव देखने को मिला, जो आने वाले वर्षों के लिए मिसाल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *