डॉ. नागेंद्र का इस दुनिया से जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति — संजीव सरदार
पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर के विख्यात चिकित्सक डॉ. नागेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है . उन्होंने कहा डॉक्टर नागेंद्र का इस दुनिया से जाना मेरे लिए एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है। वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भरपूर एक नेकदिल इंसान भी थे।
हर वर्ष वे मेरे विधानसभा क्षेत्र पोटका में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करते थे और गरीब–जरूरतमंद लोगों की सेवा को अपना जीवनधर्म मानते थे। अनेक मरीजों का उन्होंने बिना किसी शुल्क के ऑपरेशन कर उपचार किया।
स्वास्थ्य संबंधी कई मुद्दों पर हमारी नियमित बातचीत होती रहती थी, और उनका मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा मूल्यवान रहा।
उनका निधन न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।”










