आम जनता तक पहुचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता — विधायक संजीव सरदार

योजनाएँ लागू करना नहीं, आम जनता तक पहुचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता — विधायक संजीव सरदार

पोटका प्रखंड के गंगाडीह पंचायत में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

पोटका। सोमवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पोटका सीओ निकिता बाला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और स्थानीय जनता की समस्याओं को स्थल पर ही सुनकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल जनता को उनके घर पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का माध्यम है।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित न रहे। लोगों को लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सेवा सह सुविधा शिविरों में अपनी समस्याएं, आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। अधिकारियों ने भी तेज़ी से कार्य करते हुए कई शिकायतों और सेवाओं का उसी समय निष्पादन किया।

विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें।
इस कार्यक्रम में पोटका सीओ निकिता बाला, पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, पूर्व जिला परिषद चंद्रवाती महतो, सुनील महतो समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *