शिक्षा जगत में शोक की लहर: डॉ. फादर लौरेंस तिर्की नहीं रहे

 

महुआडांड़ संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्राचार्य डॉ. फादर लौरेंस तिर्की का रांची के मेडिका हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके जाने से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। कॉलेज परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।1953 में चंदवा में जन्मे डॉ. तिर्की ने संत जोसेफ स्कूल और सीतागढ़ा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य के रूप में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। संत जेवियर्स कॉलेज में उन्होंने 2011 से 2014 तक उपप्राचार्य और 2014–2015 में प्राचार्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सादगी, विनम्रता और सेवा की भावना उनके व्यक्तित्व की पहचान रही। श्रद्धांजलि सभा में प्राचार्य फादर एम. के. जोस, शिक्षकगण, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनका अंतिम संस्कार हजारीबाग में संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *