भाकपा माले का संक्षिप्त जीबी बैठक आयोजित किया गया

 

 

आज दिनांक 24 नवम्बर को पलौंजिया हटिया मैदान में भाकपा माले का संक्षिप्त जीबी बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने किया जबकि संचालन मुंशी विश्वकर्मा ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि बताओ पार्टी के राज्य कमेटी साथी सीताराम सिंह मुस्तकीम अंसारी बिरनी प्रमुख रामू बैठा उपस्थित थे।
वहीं मौके पर जिला कमेटी साथी सहदेव यादव रामविलास पासवान सीताराम पासवान पिंटू यादव एक नारायण पंडित देवनारायण सिंह अशोक मंडल कामेश्वर मंडल समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत से इस वर्ष धान संग्रह करना है । धान संग्रह करने के लिए प्रत्येक गांव टोला में ब्रांच कमिटी साथीयों से बात कर टोली बनाकर घर घर अभियान चलाकर धान संग्रह करेंगे।। जो किसान धान बेंच दिए हैं उनसे हम सहयोग राशि लेंगे। धान संग्रह करने के बाद सभी साथी पार्टी कार्यालय में जमा करेंगे।
वहीं लोगों से SIR के तहत वोटर लिस्ट का पुनर निरीक्षण का काम हो रहा है आपको पता भी नहीं चलेगा और अपने लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हट जाएगा। इसलिए सभी साथियों को गंभीरता से लेते हुए अपने अपने बीएलओ से मिलकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करें।
बैठक में तय हुआ कि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी लडाई तेज़ करेगी और आने वाले समय में एक बडी आंदोलन का शंखनाद करेगा।
लोगों से मामले को गंभीरता से लेते हुए धान संग्रह की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *