आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों के बीच बांटा गया स्वेटर
पाकुड़।
सदर प्रखंड के चेंगाडांगा गांव के नीचे टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अली अकबर के हाथों नौनिहालों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। वार्ड सदस्य ने बताया कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। नौनिहालों को ठंड के दिनों में स्वेटर पहनकर केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका आमातुन जोहरा, सहायिका सेलिना बेवा, माता समिति के सदस्य, बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका ने बच्चों को अपने हाथों से स्वेटर पहनाया और एक एक सेट स्वेटर उनके हाथों में दिया। कुल दो सेट ऊनी स्वेटर वितरण करते हुए कहा कि सभी बच्चे स्वेटर पहनकर ही आंगनबाड़ी केंद्र आएंगे।










