माँ उग्रतारा मंदिर के पुजारी चंदवा स्थित घर से 40 लाख रुपए की सोने चांदी और 45 हजार नगद की हुई चोरी.

 

चंदवा। चंदवा के माँ नगर भगवती के पुजारी मयंक मिश्रा पिता सुरेंद्र मिश्रा के ग्राम टूढामू घर गत शनिवार की रात्रि लगभग 1,45 बजे घर से चोरी हो गई इसकी सूचना मयंक मिश्रा के द्वारा चंदवा पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि कुछ दिन के बाद हमारे छोटे भाई का घर में शादी होना तय हुआ है। उसी में हमारी बहन आई हुई है। रात्रि में बहन के बच्चा अचानक रोने लगा तब बगल के कमरे में हमारा कमरा है बच्चा के रोने की आवाज सुनकर हम लोग भी उठ गए। उसी क्रम में हम बहन के कमरे के पास गए तो देखा कि बच्चा खूब जोर-जोर से रो रहा है। तभी अंदर से दरवाजा नहीं खुल रहा था तो मैं बाहर से दरवाजा खोला जबकि आम तौर पर घर में कोई भी व्यक्ति अंदर से दरवाजा बंद कर सोता है। बच्चा के रोता सुनकर और भी परिवार के लोग उठ गए। परंतु अपने दरवाजा खोलकर बाहर नहीं निकल रहे थे। तभी हम लोग सब के दरवाजा को बाहर से खोलकर निकाला। इसी क्रम में मैं जब अपने रूम में आया तो देखा कि हमारा कमरे का अलमीरा खुला हुआ है और समान इधर-उधर गिरा हुआ है। जब हम लोगों ने अलमीरा में रखे सामान की तहकीकात किया तो देखा कि उसमें रखे जो सोने चांदी का आभूषण था। आभूषण की क़ीमत 40 लाख बताई जा रही है। वह नहीं है। उसके बाद घर में सभी परिवार को सूचना दिया सूचना दिया। देने के बाद सभी लोग इधर-उधर जांच पड़ताल करने लगे अलमीरा में रखें नगद 45 हजार रुपए भी नहीं थे। सुबह होने के बाद चंदवा पुलिस को सूचना लिखित दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घर पर आई और काफी जांच पड़ताल करने में पुलिस जुट गई है। परंतु आश्चर्य की बात तो यह है कि सभी लोग अपने कमरे में सो रहे हैं और यह चोरी कैसे हुई यह आश्चर्य की बात है। इधर लिखित आवेदन देने के बाद चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई में जुट गए हैं। परिवार के सभी लोग इस घटना से आहत हैं। शुभचिंतक भी ऐसी घटना इस क्षेत्र में हुई जिसका कोई विचार नहीं कर पा रहा है। इससे भी लोग आश्चर्यचकित हैं। अब परिवार के लोग पर भारी संकट आ गई है। क्योंकि कुछ ही दिनों में घर में शादी का भी समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *