ईसाइयों ने मनाया khrist राजा का पर्व
घाटशिला। संवाददाता
ईसाई धर्मावलंबियों की ओर से ख्रीस्त राजा का पर्व रविवार को मऊभंडार में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने भव्य रूप से राजा ख्रीस्त की शोभा यात्रा निकाली। मऊभंडार संत एंथोनी कैथोलिक चर्च से शुरु होकर शोभा यात्रा अंबेडकर चौक तक गई और फिर चर्च पहुंचकर सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु महिला-पुरुष ख्रीस्त राजा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं, चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसके माध्यम से सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कि गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। फादर ने ख्रीस्त राजा के पर्व पर संदेश भी दिया। इस मौके पर फादर कश्मीर, फादर रिजार्ड, टोनी सोलोमन, एंथोनी विल्सन, पीटर इंदवार, नेरोल, एंथोनी बेनी सिगार समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।










