सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में पाकुड़ के राज घोष का चयन

 

जिले में खुशी की लहर**

पाकुड़ :-एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका हरियाणा के सोनीपत में 27 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम में जिले के राज घोष ,पिता: नवीन घोष निवासी– राज हाई स्कूल रोड, तलवाडागा, पाकुड़ का चयन किया गया है।राज के चयन से पूरे जिले के कबड्डी प्रेमियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राज घोष को रवाना करते समय पाकुड़ जिला कबड्डी संघ एवं डे बोर्डिंग के खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे।पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जिले में कबड्डी के विकास में जिला प्रशासन और कबड्डी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डे बोर्डिंग संचालित होने के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है और बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह, सचिव अमरीना परवीन, कोच एवं नेशनल रेफरी संजय कुमार भगत उर्फ संजू, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार मंडल, पूर्व सचिव उमर फारूक सहित सभी पदाधिकारियों ने राज घोष को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और झारखंड एवं पाकुड़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमकाने का अवसर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *