हेरहंज मे”आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव
विनय कुमार
हेरहंज ।जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह बदलाव विभागीय निर्देश के आलोक में किया गया है, ताकि सभी पंचायतों में योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से पहुंचाया जा सके।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब शिविर निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे__
21 नवम्बर शुक्रवार हेरहंज पंचायत सचिवालय,24 नवम्बर सोमवार सलैया पंचायत सचिवालय,25 नवम्बर मंगलवार सेरनदाग पंचायत सचिवालय,26 नवम्बर बुधवार तासु पंचायत सचिवालय एंव 27 नवम्बर गुरुवार चिरु पंचायत सचिवालय में शिविर लगाया जाएगा।
शिविरों में आमजन को सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनमें जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि योजनाएं, जल-जीवन-हरियाली, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत कई सेवाएं शामिल हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायतवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने पंचायत सचिवालय में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।










