52 किसानों के बीच बांटा गया मक्का बीज
सदर प्रखंड के अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत भवन में मंगलवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया। सभी किसानों के बीच 4 किलो करके 52 किसानों को दिया गया। साथ ही साथ किसानों को केसीसी का आवेदन भरने का भी बात कही गई। अपने-अपने खेत का मिट्टी को जांच करवाने की बात कही गयी। वितरण कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया मुकेश माल पहाड़िया, कृषक मित्र हबीबुर रहमान, आलीम शेख, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुदीप कुमार, मुजफारूल शेख के अलावे अन्य मौजूद थे।










