42 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर पकड़ाया

नगर थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को 42 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को देसी शराब के साथ उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान रेलवे फाटक के पास ट्रैफिक पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण राय एवं कांस्टेबल विनोद कुमार साहा वाहन जांच कर रहे थे। पुलिस को देखते ही एक बाईक तस्कर भागने की कोशिश किया। पुलिस मौके से संदिग्ध व्यक्ति को बाइक डब्ल्यू बी 45 बी 2396 को पीछा कर पकड़ लिया। जांच किया तो स्कूल बैग और झोला से कुल 42 बोतल में भरे देशी शराब मिला। तस्कर ने अपनी पहचान अनुज साहा के तौर पर बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ढोड़िया गांव में शराब को बोतल में पैक कर पाकुड़ के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। मौके से उत्पाद विभाग निरीक्षक विक्रम साव ने बताया कि अवैध शराब को जब्त कर लिया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री किए जाने के आरोप में जुर्माना कर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *