23वें संताली भाषा दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि युवा विधायक सोमेश सोरेन हुए शामिल
धालभूमगढ़ युवा क्लब भवन में आयोजित पारसी जीतकर महा के अवसर पर 23वें संताली भाषा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुआ।
इस अवसर पर विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि अपनी भाषा और लिपि का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
अखिल भारतीय संताली लेखक संघ, झारखंड शाखा एवं संताली भाषा दिवस उत्सव समिति धालभूमगढ़ तथा माझी परगना महल कोकपाड़ा तरफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सभी आयोजकों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। जोहार।










